Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

देश और प्रदेश का युवा अब दमन और अन्याय नहीं सहेगा: करण चौटाला

ऐलनाबाद , 23 जुलाई( रमेश भार्गव ) इंडियन नेशनल लोकदल की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं-छात्रों पर 20 जुलाई 2026 को बीजेपी सरकार द्वारा कराए गए बर्बर लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ की गई अभद्रता की घटना की घोर निंदा की। करण चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए पुलिस की बर्बरता का सहारा ले रही है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं और खासकर छात्राओं के साथ जो अभद्र व्यवहार किया गया, वह अत्यंत शर्मनाक और असहनीय है। बीजेपी की यह फासीवादी मानसिकता स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि वह युवा आवाजों से भयभीत है और उन्हें कुचलने पर तुली हुई है। इनेलो युवा इकाई एवं छात्र इकाई (आईएसओ) इस मुद्दे पर पूरी तरह से छात्रों के साथ खड़ी है।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपेंगी, जिसमें दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी। यह कार्यक्रम जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होगा। राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, युवा इकाई एवं आईएसओ के सभी कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में युवा इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
करण चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अगर छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर दमन का रास्ता अपनाएगी तो इनेलो युवा इकाई सडक़ों पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। युवा हरियाणा अब दमन और अन्याय सहने को तैयार नहीं है। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। बीजेपी सरकार के इस अमानवीय और असंवैधानिक रवैये पर करण चौटाला ने मांग की कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई हो। छात्रों की जायज मांगों को स्वीकार किया जाए। भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर किसी भी प्रकार की बर्बरता न बरती जाए।

Back To Top