Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

ऐलनाबाद, 23 जुलाई (रमेश भार्गव) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोचियों वाली गली सिरसा क्षेत्र से एक युवक को लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान हिमांशु उर्फ लक्की पुत्र मदनलाल निवासी मोचियां वाली गली सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान मोचियां वाली गली सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त युवक अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगाऔर रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Back To Top