Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर जसपाल का 28 लाख का मकान फ्रीज

हनुमानगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक  बी. आदित्य के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध नशा तस्करी से संपत्ति अर्जित करने वाले हनुमानगढ़ टाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर जसपाल उर्फ बिट्टू का करीब 28 लाख रुपये मूल्य का रिहायशी मकान एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (F) के तहत फ्रीज कर दिया है।

​32 गंभीर मामलों में नामजद है आरोपी

​पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि आरोपी जसपाल उर्फ बिट्टू पुत्र सुरजीत सिंह सिरकीबंद (निवासी वार्ड नं. 23, लोहिया कॉलोनी, हनुमानगढ़ टाउन) अव्वल दर्जे का नशा तस्कर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 32 मामले दर्ज हैं। आरोपी पिछले करीब 9 वर्षों से नशा तस्करी के काले कारोबार में लिप्त था।

कैसे हुई कार्रवाई?

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अरविंद के सुपरविजन, वृत्ताधिकारी श्रीमती मीनाक्षी के नेतृत्व और थानाधिकारी लखवीर सिंह मय टीम की मौजूदगी में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया:
​हेरोइन और नकदी बरामदगी: 3 अप्रैल 2025 को हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने आरोपी जसपाल के कब्जे से 10.12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 2,55,000 रुपये की बिक्री राशि बरामद की थी। इस पर मामला संख्या 216/2025 (धारा 8/21, 29 NDPS एक्ट)

दर्ज किया गया था।

​रैकेट का पर्दाफाश: जांच में सामने आया कि आरोपी पंजाब निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखा के साथ मिलकर तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने सह-आरोपी को भी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया था।
​वित्तीय जांच में खुलासा: वित्तीय पड़ताल (Financial Investigation) के दौरान सामने आया कि आरोपी के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था। उसने नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से लोहिया कॉलोनी में 1112.43 वर्ग फुट का मकान (कीमत लगभग ₹28 लाख) खड़ा किया था।

भविष्य में भी जारी रहेगी जब्ती की कार्रवाई

​पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हनुमानगढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नशे के काले कारोबार से कमाई गई अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत फ्रीज और जब्त किया जाएगा।

Back To Top