Flash Story
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
आज श्रीगंगानगर में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर जसपाल का 28 लाख का मकान फ्रीज
ऐलनाबाद के वरिष्ठ पंजाबी पत्रकार जगतार समालसर पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

आज श्रीगंगानगर में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

तपोवन ट्रस्ट एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
रमेश भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार
ऐलनाबाद/श्रीगंगानगर, 24 जुलाई 2026
आमजन को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तपोवन ट्रस्ट, श्रीगंगानगर एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई (शनिवार) को एक भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर तहसील कार्यालय के सामने स्थित तपोवन ब्लड बैंक में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में अनुभवी आयुर्वेदाचार्यों एवं प्राकृतिक चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर किडनी, लीवर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों का दर्द, रीढ़ संबंधी समस्याएं, स्लिप डिस्क (L4–L5), नसों के रोग, अस्थमा, अनिद्रा, मिर्गी सहित अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के लिए आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी पद्धति से परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान एवं बढ़ते तनाव के कारण लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां बिना किसी शुल्क के अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों से स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं से अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच करवाने का आग्रह किया।
शिविर से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर तपोवन ट्रस्ट, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, कृष्ण सहारण मदेरा, बबीता कासनियां, उर्मिला कासनियां, नरेंद्र शर्मा, विनोद सिडाना, अश्विनी शर्मा, सोहन लाल, सुरेन्द्र शर्मा, शंकर दुग्गल, दर्शन जलंधरा, पुरुषोत्तम, काजल अरोड़ा, शिविर समन्वयक एवं प्रभारी अनिल जांदू तथा शिविर कार्यवाहक विकास भादू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में शिविर प्रभारी अनिल जांदू एवं शिविर कार्यवाहक विकास भादू ने सभी नागरिकों से अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की।

Back To Top