Flash Story
विश्व कप के बाद एशियन गेम्स के लिए भी चुने गए संत नगर के राजेंद्र सिंह
जनता कन्या महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू, 150 पौधे लगेंगे
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर दी विदाई, परिजन भी रहे मौजूद
उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ बरसाती चेंबर, पहली बारिश में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल
10 एमओडी में प्रस्तावित कूड़ा-कचरा प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध*
कपास की फसल में गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए फेरोमोन ट्रैप प्रभावी’
सम्मान और शान से सेवानिवृत हुए मार्केट कमेटी रनिया के सुपरवाइजर पवन बंसल
रेलवे कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सत्संग हाल में पीओपी का कार्य पूर्ण, फर्श निर्माण कार्य जार
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम

सीआरडीएवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सुखमनी साहिब के पाठ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

ऐलनाबाद,29 जुलाई (रमेश भार्गव )
सीआरडीएवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ सुखमनी साहिब के पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी नए विद्यार्थियों सहित विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पाठ में भाग लिया और गुरु चरणों में नतमस्तक होकर नए सत्र के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह, डायरेक्टर डॉली मेहता तथा सीआरडीएवी स्कूल के प्राचार्य कमल मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज के चेयरमैन ईश कुमार मेहता, एम.डी. जगदीश मेहता एवं कार्यकारी निदेशक करुण मेहता भी सुखमनी साहिब के पाठ में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में संस्थान की स्टाफ सदस्याओं दीपशिखा सरदाना, इंदू कामरा, प्रभजोत कौर, कंवलजीत कौर, गुरप्रीत, सपना, अराधना, शैफी सरदाना, पूजा, जैस्मिन, सिमरन, सोनाली, पल्लवी, नवदीप, किरण, दीपिंदर कौर, जसप्रीत, अजविंदर कौर एवं रेनू सहित अन्य स्टाफ सदस्याएं उपस्थित रहीं। वहीं स्टाफ सदस्यों में अनंत कथूरिया, अर्जुन सिंह, दिलप्रीत, जितेंद्र, करण, जगदीश, फकीर चंद एवं मनोज सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत सभी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back To Top