Flash Story
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज
निगरानी कमेटी में बिना सहमति नाम शामिल करने पर पार्षद गगनदीप ने जताई आपत्ति
विश्व कप के बाद एशियन गेम्स के लिए भी चुने गए संत नगर के राजेंद्र सिंह
जनता कन्या महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू, 150 पौधे लगेंगे
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर दी विदाई, परिजन भी रहे मौजूद
उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ बरसाती चेंबर, पहली बारिश में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल
10 एमओडी में प्रस्तावित कूड़ा-कचरा प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध*
कपास की फसल में गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए फेरोमोन ट्रैप प्रभावी’

सैकड़ों अवैध ट्रकों ने बनाई सड़क को पार्किंग, प्रशासन मौन… आखिर हादसे का इंतजार क्यों?

ऐलनाबाद, 29 जुलाई(रमेश भार्गव)शहर की पुरानी टीवीएस एजेंसी से रूपनगर और गोकुलपुरा मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों अवैध रूप से खड़े ट्रकों की पार्किंग बन चुकी है। यही सड़क आगे खेतों तक जाने का मुख्य मार्ग भी है, लेकिन सड़क के एक हिस्से पर दिन-रात कंटेनर और भारी ट्रक खड़े रहने से आम लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पास स्थित वीरीवो (Verivo) इलेक्ट्रिक स्कूटी फैक्ट्री से माल लोड करने वाले ट्रक राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के लिए रवाना होते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण ये सभी ट्रक सार्वजनिक सड़क पर ही घंटों और कई बार पूरी रात खड़े रहते हैं।
इस कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह घिर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन, कार, स्कूली बच्चे, किसान और पैदल राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस, एसडीएम कार्यालय और यहां तक कि सीएम विंडो पर भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन को भी कई बार अपनी निजी पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि सार्वजनिक सड़क ही ट्रांसपोर्ट पार्किंग में बदल गई है।
अब क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा फैक्ट्री प्रबंधन को अपनी पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
अंत में सवाल:
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है या फिर लोगों को इस परेशानी से समय रहते निजात मिलेगी?

Back To Top