Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

रेलवे कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सत्संग हाल में पीओपी का कार्य पूर्ण, फर्श निर्माण कार्य जार

ऐलनाबाद, 30 जुलाई (रमेश भार्गव) रेलवे कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सत्संग हाल में पीओपी का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि फर्श निर्माण का कार्य वर्तमान में जारी है। मंदिर में चल रहे विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ सत्संग एवं धार्मिक आयोजनों के लिए भी सुंदर वातावरण तैयार हो रहा है।
सत्संग हाल में लगाए गए ग्रेनाइट पत्थर का सहयोग ग्रेनाइट दानदाता रवि धानुका, पुत्र श्री नानक चंद जी धानुका द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य भीम धानुका के कर-कमलों द्वारा ग्रेनाइट पत्थर का विधिवत पूजन करवाया गया।
मंदिर प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सहयोग देने के लिए रवि धानुका एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। मंदिर में चल रहे फर्श निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद सत्संग हाल और अधिक सुंदर एवं सुविधाजनक रूप में श्रद्धालुओं को समर्पित होगा।
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से मंदिर के विकास एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

Back To Top