Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सम्मान और शान से सेवानिवृत हुए मार्केट कमेटी रनिया के सुपरवाइजर पवन बंसल

ऐलनाबाद/रानियां, 30 जुलाई( रमेश भार्गव )
मार्केट कमेटी रानियां के सुपरवाइजर पवन बंसल गुरुवार को अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर किसान विश्राम गृह में उनके सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, मार्केट कमेटी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बलवान जांगड़ा, नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली, वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह कंबोज, पूर्व वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, मार्केट कमेटी के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव सुरेंद्र सैन, गौशाला अध्यक्ष संदीप मित्तल, सोम प्रकाश जैन, मुख्तियार सिंह, पिंचू कालड़ा, राजकुमार मेहता, विक्की गुप्ता, निर्मल बसरा, मनीराम सादेवाला, अनिल शर्मा, महेंद्र जिंदल, मुकेश जिंदल भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पवन बंसल ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। अपने सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण उन्होंने किसानों, आढ़तियों, सहकर्मियों और आमजन के बीच विशेष सम्मान अर्जित किया।
समारोह में पवन बंसल को पगड़ी पहनाकर, फूलमालाओं से सम्मानित कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ गाड़ियों के काफिले में उन्हें मार्केट कमेटी कार्यालय से शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए वार्ड नंबर-4 स्थित उनके निवास तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के समापन पर अग्रवाल धर्मशाला में स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

Back To Top