Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

– हाउसिंग बोर्ड समुदाय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को पौधों की उपयोगिता समझाकर संरक्षण का दिलाया संकल्प


हनुमानगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य को लेकर नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हाउसिंग बोर्ड स्थित समुदाय केंद्र परिसर में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राइवेट कॉलेज के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) प्रशासनिक अधिकारी ओम सेन, जंक्शन थाना की सब इंस्पेक्टर श्रीमती चुका, सहायक उपनिरीक्षक इकबाल पठान तथा पार्षद सौरभ शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
समिति के ऊर्जावान सदस्य श्रीमान सिंह ने बच्चों को पौधों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, वन्यजीवों और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
मुख्य अतिथि तरुण विजय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि आज का यह प्रयास केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने घरों के आसपास, पार्कों और अन्य खाली स्थानों पर भी पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा, “आज पौधे हैं तो हमारा जीवन है, यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मानव जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाएं अनु चावला, श्रीमती मंजू वाला, श्रीमती सफिया खान, सतपाल वर्मा सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें जीवित रखने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Back To Top