Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

54 किलो 950 ग्राम डोडा पोस्त के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

54 किलो 950 ग्राम डोडा पोस्त के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
संगरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये
संगरिया। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संगरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 किलो 950 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना संगरिया के थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरबंशलाल मय पुलिस टीम गश्त पर थे। इसी दौरान लिंक रोड, रेलवे स्टेशन माणकसर के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान गगनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह उर्फ डोगा सिंह तथा आकाशदीप सिंह, सभी निवासी पन्नीवाली, के पीठू बैगों से कुल 54 किलो 950 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस थाना संगरिया में मुकदमा नंबर 399/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच राकेश सांखला, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना टिब्बी द्वारा शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में साक्ष्य संकलन एवं गोपनीय आसूचना जुटाने में जिला विशेष टीम हनुमानगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उप निरीक्षक हरबंशलाल के साथ सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार (884) तथा कांस्टेबल जयनारायण (568) पुलिस थाना संगरिया की टीम कार्रवाई में शामिल रही।

Back To Top