Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर आज दिनांक 09.08.2026 को कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रुपिंदर सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, RAC & SDRF, राजस्थान, जयपुर,  ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर एवं  श्वेता धनकड़, उप महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी, राजस्थान, जयपुर की उपस्थिति में राज्यस्तरीय समारोह के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों द्वारा समारोह के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में पुलिस विभाग के अन्य पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top