Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत 3 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम

10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत 3 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम

-500 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकों ने ली नशामुक्त रहने की प्रतिज्ञा, दूसरों को भी प्रेरित करने का लिया संकल्प

हनुमानगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा ब्रह्माकुमारी पाठशाला, हाउसिंग बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित तीन विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय एवं प्लेटो स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली।

महात्मा गांधी माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अहमद अली, महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रधानाचार्य मनीष कुमार तथा प्लेटो स्कूल में प्रिया गर्ग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बी.के. खुशबू बहन ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं, इसलिए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच रखने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने मित्रों, परिजनों और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसे अभियान बेहद उपयोगी हैं।

आयोजकों ने बताया कि 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का उद्देश्य देशभर में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता पैदा करना और अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

Back To Top