Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नेहरू मॉडल माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

  • नेहरू मॉडल माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया
    नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक झांकियों व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से मोहा सबका मन
    हनुमानगढ़ । स्थानीय रूपनगर स्थित नेहरू मॉडल माध्यमिक विद्यालय में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, सुदामा और गोपियों की मनमोहक वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और मटकी फोड़ जैसी विविध प्रसंगों पर आधारित जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
    इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक रामकुमार रोकना ने समस्त विद्यार्थियों, शिक्षक वर्ग और अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान केप्रधानाध्यापिका श्रीमती पिंकी रानी सहित शिक्षकगण व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इस मौके पर श्रीमती वीरपाल कौर, फोजा सिंह, पंकज रोकना, संजय कुमार, मोहित रोकना, श्रीमती मीरा शर्मा, सुश्री रजत, श्रीमती छाया मक्कड़, श्रीमती प्रीति शर्मा, नजमा बानो, श्रीमती रितु रानी, सुश्री प्रवीण, श्रीमती नैना, श्रीमती कंचन, रामकुमार ड्राइवर, श्रीमती श्वेता, श्रीमती योगिता, पूनम और दीपक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे प्रतिभागियों की सराहना की गई और सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
Back To Top