Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पर्यवेक्षक श्रीमती रचना भाटिया ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की*

*290 वार्डों के 369 मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश*

 

हनुमानगढ़, 7 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जिले में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती रचना भाटिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों, मतदान प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता की पालना तथा विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में पर्यवेक्षक ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से चुनाव तैयारियों एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक सूचनाएं राजनेतिक दलों एवं अभ्यर्थियों तक समय पर पहुंचाई जाए तथा चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और आयोग के निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो। अधिकारियों ने बताया कि जिले के आठ नगरीय निकायों के 290 वार्डों के लिए 369 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। ईवीएम की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत 369 बैलेट यूनिट एवं 369 कंट्रोल यूनिट के साथ 76-76 मशीनें रिजर्व रखी गई हैं।

 

बैठक में बताया गया कि प्रथम रेंडमाइजेशन 23 अगस्त को किया गया, जिसके तहत 30 प्रतिशत रिजर्व सहित 1924 मतदान कार्मिकों एवं पीठासीन अधिकारियों को 27 अगस्त को प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद 20 प्रतिशत रिजर्व सहित कुल 1780 कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतगणना कार्य के लिए 196 कार्मिकों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, ताकि मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

 

बैठक में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी श्री राजपाल लम्बोरिया ने बताया कि सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी संदिग्ध, पैड अथवा आचार संहिता उल्लंघन संबंधी समाचार मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेदी लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एमसीसी प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री श्रद्धा गोमे, ईवीएम सहायक प्रभारी श्री शैलेन्द्र कुमार, मतदान दल प्रकोष्ठ प्रभारी श्री परसराम मीणा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी उपस्थित रहे।

_____

Back To Top