Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हुईं गंगानगर की उप जिला निर्वाचन अधिकारी -माननीय राज्यपाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में किया सम्मानित

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर (आरआईसी) में आयोजित हुआ।
उक्त कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मापदण्डों के विभिन्न मानकों के आधार पर निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सम्पन्न करवाये जाने के फलस्वरूप श्रीगंगानगर की उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन श्रीमती रीना को सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यपाल महोदय हरिभाऊ बागड़े द्वारा श्रीमती रीना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन एवं मधुकर गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन श्रीमती रीना के सम्मानित होने पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित जिला प्रशासन द्वारा प्रसन्नता जताई गई है।

Back To Top