Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

जण्डावाली में गौमाता से दुष्कर्म के आरोप पर रोष

-गौरक्षा दल व विहिप ने सदर थाने पर किया प्रदर्शन, आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग
हनुमानगढ़। निकटवर्ती गांव जण्डावाली में गौमाता के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को गौरक्षा दल एवं विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ जंक्शन सदर थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा पुलिस को परिवाद सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान गौरक्षा दल एवं विहिप के कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में कानून का भय बना रहे।
गौरक्षा दल के कार्यकर्ता विजय जांगिड़, विहिप के कुलदीप नरूका, सुनील चाहर सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं तथा उनके साथ इस प्रकार का अमानवीय कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो इससे गलत मानसिकता रखने वाले लोगों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होने कहा कि यह लोग समाज की गंदगी है अगर इन पर कार्यवाही नही होती तो इनका मनोबल बढ़ेगा और गांव की महिलाएं व बच्चियां भी सुरक्षित नही है।
वक्ताओं ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल पैदा करती हैं तथा प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने मामले में ढिलाई बरती या कार्रवाई में अनावश्यक विलंब किया तो सोमवार को शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यदि सड़कों पर जाम या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Back To Top