Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना

ऐलनाबाद, 3 जुलाई (रमेश भार्गव) अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने आदेश दिया कि यदि दोषी निर्धारित जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला वर्ष 2022 का है। 30 जनवरी 2022 को पीड़िता के भाई ने थाना सदर सिरसा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया और महिला पुलिस अधिकारी तथा महिला अधिवक्ता की उपस्थिति में न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने बताया कि गांव की एक परिचित महिला ने उसे अपनी मौसी के लड़के के साथ भेज दिया था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने जांच के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी प्रगट सिंह उर्फ मोंटू, निवासी मुक्तसर साहिब (पंजाब), को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Back To Top