Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गाँजा तस्करी मामले मे उड़ीसा से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करके गांजा तस्करी की चैन को तोड़ा।*

*ऐलनाबाद, 08 जनवरी(रमेश भार्गव):* हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने 24.955 किलोग्राम अवैध गाँजा तस्करी के मामले मे कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से चौथे आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा IPS के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक श्री जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने अंतरराजीय नशा तस्कर निलांचल सुनामुंडी को काबू किया है ।आरोपी को रायगढ़ा रेलवे स्टेशन, उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 01 जनवरी को थाना सदर टोहाना मे दर्ज 24.955 किलोग्राम अवैध गाँजा की तस्करी के मामले मे दो आरोपियों गुरुदेव उर्फ जोनी पुत्र राजबीर और सोनू पुत्र बलवान, निवासी गाँव धमतान साहिब, जिला जीन्द को गिरफ्तार किया गया था। जांच मे सामने आया की उपरोक्त दोनों आरोपी गाँव सुधाना, जिला रोहतक के रहने वाले सुमित उर्फ काला पुत्र नरेश कुमार से नशीला पदार्थ गाँजा खरीद कर लाए थे। जांच मे पता चला है की आरोपी सुमित उर्फ काला गांजा की खेप अपने साथियों के साथ मिलकर उड़ीसा से लेकर आया था। पुलिस द्वारा आरोपी सुमित उर्फ काला को गिरफ्तार करके 08 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जहां पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ उड़ीसा लेकर पहुँची। आरोपी सुमित की निशानदेही पर मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी निलांचल सुनामुंडी पुत्र स्व. तिरपुटी सुनामुंडी निवासी अरविन्द नगर, जिला रायगढ़ा, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निलांचल सुनामुंडी को 4 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम द्वारा हरियाणा लेकर आया जा रहा है जहां आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश करके आगामी कार्यवाही को अमल मे लाया जाएगा।
उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार अब इस मुकदमा में गांजा सप्लाई की चैन को तोड़ा है आगे भी करवाई जारी रहेगी।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Back To Top