Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

शुक्रवार को उपजिला अस्पताल भादरा में सेवाएं देगी मोबाइल कैंसर निदान वैन*

*- चौथे दिन उपजिला अस्पताल नोहर में 67 लोगों ने करवाई जांचें*

हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती पहचान और रोकथाम के लिए ‘प्रारंभिक कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरोंÓ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को उपजिला अस्पताल नोहर में शिविर आयोजित कर आमजन को लाभान्वित किया गया। शिविर में 67 लोगों ने जांचें करवाई गई। अब शुक्रवार 9 जनवरी को उपजिला अस्पताल भादरा में मोबाइल कैंसर निदान वैन द्वारा जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि गुरुवार 8 जनवरी को उपजिला अस्पताल नोहर में प्रारंभिक कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मोबाइल कैंसर निदान वैन ने शिविर में 67 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कैम्प में जिला अस्पताल के डॉ. प्रेम कुमार, शिविर प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर निहारिका, नर्सिंग ऑफिसर लोचन स्वामी, रेडियोग्राफर हिमानी कटारिया, वैन आपरेटर राजेन्द्र बिश्नोई, एनसीडी ऑपरेटर संदीप, डाटा हैल्पर सुनील उपस्थित रहे। डॉ. शर्मा ने बताया कि आज शिविर में 67 रोगियों की जांच की गई, जिसमें ईएनटी के 11, एक्स-रे के 20, मैमोग्राफी के 4, वीआईए की 35 जांच की जांच की गई।

डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से अपील की कि यदि कैंसर की पहचान पहले चरण में हो जाए, तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है। अक्सर देरी से जांच होने के कारण मामले गंभीर हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने घर के नजदीक ही स्क्रीनिंग की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिलेवासियों से अपील है कि इन शिविरों में पहुंचकर जांच अवश्य करवाएं। विशेषकर वे लोग जिन्हें लंबे समय से कोई गांठ, न भरने वाला घाव या शरीर में असामान्य परिवर्तन महसूस हो रहा हो, वे अनिवार्य रूप से अपनी जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि शिविरों में आने वाले नागरिकों की कैंसर विशेषज्ञों और प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा शुरुआती जांच की जा रही है। संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर मरीजों को आगे के उपचार और जांच के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों को खान-पान, जीवनशैली और नशामुक्त रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि कैंसर के जोखिम को कम किया जा सके।

Back To Top