Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

बसंत पंचमी पर हुआ यज्ञ-हवन का आयोजन

-विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का दिया संदेश

हनुमानगढ़। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सचखंड कॉन्वेंट स्कूल, हनुमानगढ़ में यज्ञ-हवन का भव्य आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर मंत्रोच्चारण और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा।

विद्यालय के डायरेक्टर मलकीत सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और संस्कारों का पर्व है। इस पावन दिन यज्ञ-हवन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए मंगलकामना करना है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और एकाग्रता का विकास होता है।

विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रमेश पारीक ने कहा कि यज्ञ-हवन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में परिश्रम, अनुशासन और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया।

हवन-यज्ञ में विद्यालय के सचिव हरवीर सिंह, उपप्राचार्य अंजना शर्मा, चरणजीत कौर, मीनाक्षी, सोनी शर्मा, विनेश सिंह, कशिश बंसल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से आहुतियां देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यज्ञ-हवन के पश्चात लंगर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, सामूहिकता और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बता

या गया।

Back To Top