Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति ने बसंत पंचमी पर किया सरस्वती पूजन

– रेलवे कॉलोनी स्थित विद्यालय में अध्ययन सामग्री वितरण कर बच्चों को दिया सुरक्षा व संस्कारों का संदेश

– सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हनुमानगढ़। महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सरस्वती पूजन एवं अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को नई ऊर्जा व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल कल्याण अधिकारी जितेंद्र गोयल, महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, विद्यालय की प्रिंसिपल योजनारानी तथा समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा बच्चों के साथ विधिवत सरस्वती पूजन कर किया गया। इसके पश्चात समिति द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने बच्चों को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे निडर होकर रहें और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या शोषण को सहन न करें। ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत बाल कल्याण विभाग या विश्वसनीय व्यक्तियों को जानकारी दें। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वासी बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई

इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट गोयल ने महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की खुले मन से सराहना की और इसे एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक प्रयास बताया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सहयोग

Back To Top