Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

ग्राम जण्डावाली में मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञाप

हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत जण्डावाली में मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के समस्त ग्रामवासियों की ओर से जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को उपखंड अधिकारी के मार्फत एक प्रार्थना-पत्र सौंपकर आरोप लगाया गया कि कुछ विशेष लोगों द्वारा निर्वाचन विभाग की एसआईआर प्रक्रिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बूथ संख्या 37 से 45 तक बड़ी संख्या में जायज मतदाताओं के वोट कटवाने के लिए जानबूझकर झूठे प्रपत्र-7 भरकर प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
प्रार्थना-पत्र में बताया गया कि वर्तमान में निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। इसी प्रक्रिया का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व झूठे व भ्रामक प्रपत्र-7 भरकर वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह कार्य समुदाय विशेष के प्रति द्वेष भावना रखते हुए किया जा रहा है तथा इसके लिए सरकारी तंत्र का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बूथ संख्या 37 से 45 तक विधानसभा क्षेत्र हनुमानगढ़ में बड़ी संख्या में प्रपत्र-7 बीएलओ को सौंपे गए। इस संबंध में संबंधित बीएलओ द्वारा यह कथन दिया गया कि जिन भी मतदाताओं के नाम कटवाने हेतु प्रपत्र प्राप्त हुए, उनकी भौतिक एवं दस्तावेजी जांच की गई। जांच में सामने आया कि कुछ गांव के लोग जो की जीवित हैं उन्हें मृत घोषित कर उनके वोट काटे जा रहे हैं । प्रस्तुत किए गए अधिकांश प्रपत्र तथ्यहीन एवं झूठे पाए गए हैं, तथा जिन मतदाताओं के नाम कटवाने की मांग की गई, वे वास्तव में गांव में निवासरत एवं पात्र मतदाता हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत सभी वैध मतदाताओं के नाम यथावत रखे जाएं। साथ ही जिन व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर झूठे प्रपत्र भरकर मतदाता सूची से नाम कटवाने का प्रयास किया गया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि मतदाता सूची से संबंधित मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा बीएलओ स्तर पर की गई जांच को प्राथमिकता दी जाए।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, कम्युनिस्ट पार्टी से रघुवीर वर्मा, कांग्रेस नेता गुरदीप चहल, ग्रामीण उसनाक खान, रहीश जोइया, रामस्वरूप भाटी, इस्पाक हुसेन, डॉ अमीर खान, नावेद खान, जहानु जोईया, मकबूल खान, जगदीप रांगेरा, मुस्ताक पठान व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Back To Top