Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

धीरवास बड़ा के हनुमान सिंह को मिला पक्का मकान

चूरू, 23 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों में आमजन को बेहतरीन विभागीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
शुक्रवार को जिले के तारानगर उपखंड के धीरवास बड़ा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में गांव के हनुमान सिंह पुत्र अमर सिंह का पीएम आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पक्के मकान की चाबी सौंपी और गृह प्रवेश करवाया।
इस मौके पर खुश होकर हनुमान सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनका जीवन बदलने वाली साबित हुई है। हनुमान सिंह बताते हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले उनके पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं था। परिवार को कच्चे और असुरक्षित आश्रय में जीवन यापन करना पड़ता था, जहां बारिश, सर्दी और गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
हनुमान सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनके अपने खुद के पक्के घर का सपना साकार हुआ है। आज जब उन्हें अपने नए आवास की चाबी मिली और गृह प्रवेश हुआ, तो यह उनके जीवन का एक यादगार और गर्व का क्षण था।

उन्होंने सरकार एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल एक घर देती है, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थिर जीवन भी प्रदान करती है। अब उनका परिवार सुरक्षित और खुशहाल माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है।

Back To Top