देश

मकूंनस प्ले विंग के नन्हे कदमों ने रचा देशभक्ति का इतिहास

हनुमानगढ़ टाउन स्थित सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल की मकूंनस प्ले विंग के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आज “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत 2316वां ध्वजारोहण पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। यह भव्य कार्यक्रम स्कूल परिसर के बाहर आयोजित किया गया, जहां नन्हे बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के जयघोष वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेशचंद्र जैन एवं राधाकृष्ण सिंगला रहे। दोनों अतिथियों ने विधिवत रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को नमन करते हुए राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों के साथ सम्मान प्रकट किया।

इस राष्ट्रसम्मान मुहिम के संचालक एवं समाजसेवी राजेश दादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 2316 दिनों से लगातार प्रतिदिन बिना रुके चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गली, हर मोहल्ले और हर स्थान पर रोजाना ध्वजारोहण कर देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना ही इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है। यह अभियान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘uहर घर तिरंगा’ की भावना के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मकूंनस प्ले विंग के नन्हे बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से सभी को भावविभोर कर दिया। अतिथि राधा कृष्ण सिंगला ने कहा कि इन छोटे-छोटे बच्चों में देश के प्रति जो उत्साह, लगाव और जज़्बा देखने को मिला, वह वास्तव में प्रेरणादायक है और आने वाले उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता है। इस अवसर पर रिया अग्रवाल (मकूंनस प्ले विंग डायरेक्टर),सुरभि शर्मा(प्ले विंग कोऑर्डिनेटर) के साथ-साथ मनोज सिंगला, विनीत गर्ग, महक गर्ग, दिनेश कंदोई, मोहनलाल एवं स्कूल परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस राष्ट्रगौरव के आयोजन में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम न केवल एक ध्वजारोहण था, बल्कि आने वाली पीढ़ी में देशप्रेम के संस्कार बोने का एक सशक्त प्रयास भी साबित हुआ।

Navratan Bharat

Related Articles

Back to top button