Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

ऐलनाबाद, 21 मार्च( रमेश भार्गव )जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा राजस्व क्षेत्र ग्राम ऐलनाबाद में, कोर्ट कॉम्प्लेक्स ऐलनाबाद के पास स्थित अवैध कॉलोनी निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए कच्चे रास्ते (अर्थन रोड) तथा बाउंड्री वॉल/डीपीसी को तोड़ा गया।

जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने बताया कि यह कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। नागरिक अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ भी कर सकते हैं.

Back To Top