Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

हनुमानगढ़ टाउन के फोर्ट स्कूल ग्राउंड में ‘राजसखी मेले’ का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

हनुमानगढ़, 23 मार्च। टाउन स्थित फोर्ट स्कूल ग्राउंड में सोमवार से राजसखी मेले का शानदार आगाज हुआ, जो आगामी 29 मार्च तक चलेगा। मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू, श्री प्रदीप एरी, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस मेले में पूरे राजस्थान से आईं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए बेहतरीन उत्पादों की स्टॉल लगाई हैं। खरीदारी के साथ-साथ मेले में मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके तहत 24 मार्च को भव्य कवि सम्मेलन, 26 मार्च को बंजारा फ्यूजन बैंड द्वारा सूफी प्रस्तुति और 28 मार्च को पंजाबी व राजस्थानी कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं, जहाँ 499 रुपये की खरीदारी पर बच्चों के लिए फ्री झूले उपलब्ध हैं, वहीं 999 रुपये और 1599 रुपये की खरीद पर ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ का विशेष आकर्षण रहेगा।

Back To Top