Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

लाखों रुपए का 21 किलो गांजा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर आऱोपी हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया ।

ऐलनाबाद, 21 मार्च (रमेश भार्गव) एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने लाखों रुपए का 21 किलो गांजा पत्ती बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर आरोपी को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है । गौरतलब है कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम बीती 1 नंबवर 2025 को गश्त के दौरान डिंग थाना क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली की जोधकां मोड़ NH-9 पर एक सिल्वर रंग की i20 कार में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है । उक्त सूचना को पाकर पुलिस पार्टी ने NH-9 जोधकां मोड़ पर दबिश देकर सिल्वर रंग की I20 कार में सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट पर एक प्लास्टिक का कट्टा पड़ा हुआ मिला । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से लाखों रूपए का 21 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार किए गए युवक गेजा सिंह पुत्र पालाराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त गांजा नसीब पुत्र जयबीर सिंह निवासी बरवाला जिला हिसार से लेकर आया था । पूछताछ उपरांत दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान पुलिस पार्टी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर आरोपी नसीब पुत्र जयबीर सिंह निवासी बरवाला जिला हिसार को हिसार जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है,और रिमांड अवधि के दौरान गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top