Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार को सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से करवाया अवगत

– सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर परिषद नवनियुक्त आयुक्त राकेश कुमार का किया अभिनंदन
श्रीगंगानगर, 25 अप्रैल 2026 : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने शनिवार को नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त राकेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने आयुक्त राकेश कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर श्रीगंगानगर नगर परिषद का कार्यभार ग्रहण करने पर उनका भव्य अभिनंदन कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, श्रवण सारसर, सुनील भाटिया, महेंद्र काली, बन्टी भाटिया वाल्मीकि, देव धारीवाल, संजय वाल्मीकि सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने आयुक्त राकेश कुमार के साथ स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता के दौरान समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नवनियुक्त आयुक्त राकेश कुमार को आश्वस्त किया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा प्रभावी बनाने के लिए संगठन की ओर से नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सभी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा तथा समर्पित भाव से शहर को स्वच्छ रखने के कार्य में जुटे हुए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में कर्मचारियों द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसे इसी ऊर्जा के साथ जारी रखा जाएगा।
Back To Top