Flash Story
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ के निर्देशन मे जिला औषधि व्ययन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के तहत इन्वेन्ट्रीशुदा मादक पदार्थो के माल का निस्तारण।

विभिन्न थानो के कुल 53 एनडीपीएस एक्ट प्रकरणो मे जब्त करीबन 06 करोड़ रूपये के डोडा पोस्त, हेरोईन (चिटटा), गांजा, नशीली टेबलेट / इंजेक्शन का हुआ निस्तारण।

15 दिन पूर्व दिनांक 13.04.2026 को करीब 11 करोड रूपये के जब्त मादक पदार्थों का हनुमानगढ पुलिस द्वारा किया गया था निस्तारण।

श्री नरेन्द्र सिंह मीना पुलिस अधीक्षक जिला हनुमानगढ़ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पुलिस थानो के द्वारा एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज 53 प्रकरणो मे जब्तशुदा वजह सबुतो के नियमानुसार निस्तारण हेतु जिला औषधि व्ययन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के तहत इन्वेन्ट्रीशुदा मादक पदार्थो के माल का निस्तारण आज दिनांक 30.04. 2026 को श्री महालक्ष्मी केम कार्बोनेट प्रा.लि. डी-13 फेज-1 इन्डस्ट्रील एरिया रिको हनुमानगढ़ में किया गया। इस दौरान जिला औषधि व्ययन समिति सदस्य श्री अरविन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ व श्री सुभाष कच्छावा पुलिस निरीक्षक, अपराध सहायक उपस्थित रहे।

जिला हनुमानगढ में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण जिनमें धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत भौतिक सत्यापन की कार्यवाही हो चुकी है एवं एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, उन प्रकरणों (अफीम को छोड़कर) का निस्तारण समस्त थानाधिकारियो एवं मालखाना प्रभारियों की उपस्थिति में किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान जिला औषधि व्ययन समिति सदस्यों के समक्ष निस्तारणशुदा माल का भौतिक सत्यापन करवाया जाकर समस्त प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई गई।

मादक पदार्थ का नाम

डोडा पोस्त

चिट्टा/हेरोईन

गांजा

नशीली टेबलेट / इंजेक्शन

मात्रा

03 किवंटल 88 किलो 387 ग्राम

603.425 ग्राम

20 किलो 683 ग्राम

93000 टेबलेट, 1284 कैप्सूल 135 सीसी, 18 इंजेक्शन

अनुमानित कीमत

58 लाख 20 हजार रूपये

01 करोड 20 लाख 68 हजार 500 रूपये

10 लाख 34 हजार 150 रूपये

03 करोड 77 लाख 74 हजार 800 रूपये

Back To Top