-अरोड़वंश समाज के युवाओं ने 101 यूनिट रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश’
हनुमानगढ़। श्री अरोड़वंश सभा एवं युवा अरोड़वंश संघ, हनुमानगढ़ टाउन द्वारा श्री अरुट जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह के तहत रविवार को श्री अरोड़वंश धर्मशाला, हनुमानगढ़ टाउन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 101 यूनिट रक्तदान किया और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान शिविर से पूर्व युवा साथियों ने अरोड़वंश शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर शिविर की सफलता एवं समाज की खुशहाली की कामना की। इसके बाद शिविर का शुभारंभ टाउन अरोड़वंश अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, जंक्शन अरोड़वंश अध्यक्ष खैराती मदान, पूर्व अध्यक्ष सतीश कटारिया, पत्रकार बालकृष्ण बंटी थरेजा, समाजसेवी पवन थरेजा, टाउन समिति उपाध्यक्ष अजय सुखीजा, सचिव सतीश कुमार छाबड़ा, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल मदान, डॉ. निशांत बतरा, लवली चावला,युवा अरोड़वश अध्यक्ष विकास डोडा,सचिव भूपेंद्र चुग,उपाध्यक्ष दीपक धूडिया,सहसचिव विपुल बिलिंदी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्यों से मानवता को मजबूती मिलती है और जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है।
शिविर में युवाओं के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। शिविर में मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
आयोजकों ने बताया कि श्री अरुट जी महाराज की जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना जागृत करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
रक्तदान शिविर में पूर्व अध्यक्ष अशोक चीनी चुघ, प्रेम सेतिया ,कश्मीरी लाल छाबड़ा, टाउन अरोड़वंश डॉ दीपक खुराना,जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बठला, वृद्ध आश्रम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मिढ़ा, डॉ आदित्य चावला, वृद्धाश्रम अध्यक्ष नरेन्द्र मिड्ढ़ा, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष कश्मीरीलाल छाबड़ा, पवन खुराना ,राजेंद्र डोडा , तरसेम अरोड़ा ,बलदेव कुक्कड़, दीपक कटारिया, विपुल बिलंदी ,बंटी मदान अनमोल डोडा, बिट्टू कटारिया,पंकज पाहुजा ,सुमित सुखीजा,नितिन चुग, नितिन छाबड़ा पूर्व युवा अरोड़वंश अध्यक्ष रजत कोचर सुशील चावला चिंकी सेतिया, उज्जवल छाबड़ा सहित काफी युवा साथी उपस्थित रहे। इस सेवा कार्य में समाज की मातृशक्ति में भी बढ़कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया

