Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

जनता गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की बी .ए .के साथ साइंस में भी वर्षा बनी चोधरी देवीलाल विश्वविद्यालय टॉपर, अनामिका चौथे व स्नेहा पांचवें स्थान पर

ऐलनाबाद,3 जुलाई (रमेश भार्गव)जनता गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की छात्रा वर्षा D/O सुभाष बनी CDLU यूनिवर्सिटी टॉपर, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा घोषित बी .एससी (NM) 6th सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में जनता गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, ऐलनाबाद की 3 छात्राओं ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में परचम लहराया है।कॉलेज की होनहार छात्रा वर्षा पुत्री श्री सुभाष ने 88.92 % अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया । अनामिका पुत्री श्री सुरजीत ने 86.62% अंकों के साथ चौथा स्थान तथा स्नेहा पुत्री श्री अनिल कुमार ने 85.38 % अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया ।

विश्वविद्यालय टॉपर, वर्षा ने अपने विचार सांझे करते हुए कहा “मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, डायरेक्टर मेजर सूबे सिंह शर्मा ,प्राचार्य डॉ. कृषण लाल ग्रोवर और कॉलेज के सभी प्राध्यापकों को देती हूं। कॉलेज में मिला अनुशासन, लाइब्रेरी की सुविधा और शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन ही मेरी सफलता की असली वजह है। मैं आगे भी मेहनत करके कॉलेज और ऐलनाबाद का नाम रोशन करती रहूंगी।”इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज परिषद प्रधान श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल, डायरेक्टर मेजर सूबे सिंह शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. कृषण लाल ग्रोवर ने तीनों मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । डायरेक्टर मेजर सूबे सिंह शर्मा ने कहा आज का दिन जनता गर्ल्स कॉलेज के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा । जब हमारी बेटियां यूनिवर्सिटी में पहला, चौथा और पांचवां स्थान हासिल करती हैं, तो लगता है हमारा मिशन सफल हो रहा है । मैं वर्षा, अनामिका और स्नेहा को सलाम करता हूं । आपने लाखों लड़कियों के लिए मिसाल कायम की है। बेटियां पढ़ेगी, तभी देश बढ़ेगा।” प्राचार्य डॉ. ग्रोवर ने कहा, “यह सफलता छात्राओं की एकाग्रता, कड़ी मेहनत और प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।”टॉपर छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के बेहतरीन शैक्षणिक माहौल, शिक्षकों के निरंतर सहयोग एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा व असिस्टेंट प्रोफेसर. . के.एल. कासनिया, रणजीत डूडी, ज्योति सुथार, मोनिका पारीक, हरिंदर पाल कौर, ज्योति सोलंकी, हिमांशु सहित समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

Back To Top