Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

​हत्या, लूट और संगठित अपराधों सहित 13 गंभीर मामलों में वांछित था बदमाश; लखुवाली पुलिस चौकी की टीम को मिली बड़ी सफलता


​हनुमानगढ़।
जिला पुलिस अधीक्षक  बी. आदित्य के निर्देशन में अवैध हथियारों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी लखुवाली की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ₹5000 के इनामी और तलवाड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी नरेश भादू को एक अवैध देशी पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
​गश्त के दौरान रणजीतपुरा-मोहनमगरिया रोड पर दबोचा
​पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियारों, और संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद और वृताधिकारी श्रीमती मीनाक्षी के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया है।
​इसी क्रम में टाउन थानाधिकारी श्री लखवीर सिंह के नेतृत्व में लखुवाली चौकी प्रभारी सउनि किशोर मान और उनकी टीम आज (17 जुलाई) क्षेत्र में गश्त पर थी। दौराने गश्त टीम ने रणजीतपुरा से मोहनमगरिया सड़क पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (आरजे 31 एसएस 0015) को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार नरेश कुमार भादू (27) पुत्र रामप्रताप जाट, निवासी मिर्जेवाली मेर (थाना तलवाड़ा) के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा (पिस्तौल) और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
​दर्ज हुआ मामला, जांच शुरू:
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 (1-बी) (ए) के तहत मामला (प्रकरण संख्या 484/2026) दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच सउनि श्री राजाराम द्वारा की जा रही है।
​इलाके का अव्वल दर्जे का बदमाश है नरेश भादू
​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नरेश भादू बेहद शातिर और संगीन प्रकृति का अपराधी है। वह तलवाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, संगठित अपराध, अपहरण, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, शराब तस्करी और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 13 मामले दर्ज हैं। ये मामले जिले के तलवाड़ा, हनुमानगढ़ टाउन, रावतसर और पल्लू थानों में दर्ज हैं।
​हत्या के प्रयास के मामले में था फरार, घोषित था इनाम
​आरोपी नरेश भादू पिछले काफी समय से तलवाड़ा थाने में दर्ज एक मामले (प्रकरण संख्या 129/31.05.2026) में फरार चल रहा था। यह मामला हत्या का प्रयास, मारपीट और संगठित अपराध से जुड़ा था। इसकी गिरफ्तारी न होने पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अब आरोपी से हथियारों की खरीद-फरोख्त और उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Back To Top