Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ऐलनाबाद , 21 जुलाई( रमेश भार्गव ) हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने आमजन की समस्याएं सुनी। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में कुल आठ शिकायतें आई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका शीघ्र निपटारा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा समाधान के उपरांत एटीआर में संपूर्ण जानकारी दर्ज करें। अधिकारी नियमित रूप से समाधान शिविरों में उपस्थित रहें तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक इन शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी।

Back To Top