Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

दिनांक 24.07.2026, शुक्रवार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार,  तनवीर चौधरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के मार्गदर्शन में  मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग के समन्वय से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मीनाक्षी अग्रवाल ने उपस्थित जन को ग्राम न्यायालय की कार्यविधि, जिला विधिक सेवा विधिक प्राधिकरण की कार्यविधि, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, महिला सशक्तीकरण, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानून, घरेलू हिंसा रोकथाम, पारिवारिक विवाद, मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत, महिला हेल्पलाईन-181, नालसा जागृति योजना 2025 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
विप्लव न्योला, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग ने उपस्थित मातृशक्ति को मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, वन स्टॉप सखी सेंटर आदि लाभप्रद योजनाओ ंके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई।
डॉ. आशा यादव, आयुर्वेद विभाग ने महिलाओं हेतु आयुर्वेद से जुड़े नुस्खे साझा किये। कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्रीमती इस्मा बीबी ने उपस्थित अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महिला सुपरवाइजर श्रीमती गुलजारा बानो, ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही

Back To Top