राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में तनवीर चौधरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में श्री गजेन्द्र ंिसंह तेनगुरिया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़, जिला पुलिस प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग के समन्वय से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने उपस्थित छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न से जुडे विधिक प्रावधान यथा पोक्सो अधिनियम, नालसा बच्चों से मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं योजना, शिकायत निवारण प्रणाली, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं निःशुल्क विधिक सहायता, हैल्पलाईन 15100 के बारे में विस्तार से बताया।
जिला पुलिस प्रशासन से राज कंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को जीवन में आत्मरक्षा का महत्व, कालिका यूनिट, पोक्सो अधिनियम व आवश्यक हैल्पलाईन नं 1098 के बारे में बताया।
श्री विप्लव न्योला, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग ने उपस्थित छात्राओं को मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, वन स्टॉप सखी सेंटर आदि लाभप्रद योजनाओ ंके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। इसके अतिरिक्त उपस्थित अतिथिगण ने छात्राओं से संवाद वार्ता की।
उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा, सहायक एलएडीसी अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रेणु, प्रधानाचार्य ने अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित किया।

