Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

30 दिवसीय श्रावण महोत्सव कल से, प्राचीन श्री शिव मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन

ऐलनाबाद, 28 जुलाई( रमेश भार्गव ) शहर के गांधी चौक स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में दूसरे 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव का आयोजन 30 जुलाई (वीरवार) से 28 अगस्त (शुक्रवार) तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के तेजपाल पारीक व किशन सिगची ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 5:00 बजे बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक कीर्तन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक सिकंदर सागर व अमित तिवारी अपनी मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक आरती एवं शिव स्तुति होगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 10 अगस्त को रात 9:00 बजे विशाल जागरण, 11 अगस्त को सुबह 10:00 बजे विशाल भंडारा तथा 28 अगस्त को सुबह 4:30 बजे प्राचीन श्री शिव मंदिर से विशाल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार सुबह 5:00 बजे से प्रभु इच्छा तक खीर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि शाम 4:00 बजे के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित न करें तथा सभी कार्यक्रमों में समय का विशेष ध्यान रखें। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

Back To Top