Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

गुरु पूर्णिमा पर ऐलनाबाद में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

ऐलनाबाद, 29 जुलाई (रमेश भार्गव) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर ऐलनाबाद भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो गया। महाराज जितवानंद जी के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा ममेरा रोड स्थित प्रेमदास जी की कुटिया से शुरू होकर ममेरा चौक, गांधी चौक, चौधरी देवीलाल चौक, हनुमानगढ़ रोड स्थित संकट मोचन धाम होते हुए वृद्ध आश्रम में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में सबसे आगे सुसज्जित रथ पर महाराज जितवानंद जी विराजमान थे। दूसरे रथ पर दूर-दूर से पधारे संत-महात्मा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते चले। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे पर बजते भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते चल रहे थे। महिलाओं के दल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं द्वारा ठंडे-मीठे पानी, कोल्ड कॉफी, जीरा और लेमन के शीतल पेय के स्टाल लगाए गए थे। वृद्ध आश्रम में लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा में निकाली गई धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरा शहर “गुरु देव भगवान की जय” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा। प्रशासन और स्वयंसेवकों ने यातायात व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की थीं।
इस शोभायात्रा ने ऐलनाबाद को एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी के रूप में पहचान दिलाइ.

Back To Top