Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

अवैध देशी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, टिब्बी पुलिस की कार्रवाई

अवैध देशी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, टिब्बी पुलिस की कार्रवा
हनुमानगढ़, 29 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार, नशा तस्करी, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों, संपत्ति संबंधी अपराधों तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तथा वृत्ताधिकारी संगरिया रमेश माचरा के निकटतम पर्यवेक्षण में थाना टिब्बी के प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ जैला (25) पुत्र कलवंत सिंह रायसिख निवासी चक 09 एफटीपी पीरकामड़िया, थाना टिब्बी को एक अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 344/2026 दर्ज कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। प्रकरण की जांच सुरेवाला पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक अमीलाल द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुखचैन सिंह, हेड कांस्टेबल रामपाल (2121), कांस्टेबल राजेश कुमार (394) तथा कांस्टेबल राधेश्याम (784) शामिल रहे।

Back To Top