Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

निगरानी कमेटी में बिना सहमति नाम शामिल करने पर पार्षद गगनदीप ने जताई आपत्ति

ऐलनाबाद, 01 अगस्त (रमेश भार्गव) वार्ड नं. 1, 2, 3 हनुमानगढ़ रोड से तलवाड़ा रोड तक लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। यह कार्य अब तक लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
वार्ड नं. 1 के पार्षद गगनदीप ने नगरपालिका अध्यक्ष और सचिव को लिखित रूप में आपत्ति सौंपी है।
मुख्य आपत्तियां:-
. निगरानी कमेटी अवैध
दिनांक 28.07.2026 को एक समाचार पत्र में खबर छपी कि अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी ने कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए निगरानी समिति का गठन किया है। इस समिति में वार्ड 17 के पार्षद प्रतिनिधि गौरव कंबोज और वार्ड 01 के पार्षद गगनदीप का नाम शामिल किया गया है।
पार्षद गगनदीप ने कहा “मुझसे न तो सहमति ली गई और न ही कोई जानकारी दी गई। कार्य को शुरू हुए लगभग एक महीना हो चुका है, अब अचानक समिति बनाने की क्या आवश्यकता पड़ गई? वार्ड 2 व 3 के पार्षदों का नाम भी इस समिति में शामिल नहीं किया गया है। गुणवत्ता की जांच का कार्य केवल तकनीकी व्यक्ति ही कर सकता है।”
उन्होंने नगरपालिका सचिव से मांग की है कि “क्या हाउस में प्रस्ताव पास हुए बिना या सरकार के आदेश के बिना अध्यक्ष को समिति गठित करने का अधिकार है? यदि है तो उसका प्रमाण सार्वजनिक किया जाए।”
. ड्राइंग उपलब्ध नहीं
कार्य शुरू होने से पहले ड्राइंग की कॉपी मांगी गई थी। कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि साइट बंद है। सचिव ने कहा कि उपलब्ध करवा दी जाएगी, लेकिन आज तक ड्राइंग उपलब्ध नहीं करवाई गई। पार्षद ने कहा “लगता है खामियां छिपाने के लिए ही ड्राइंग नहीं दी जा रही है।”
. निर्माण में गड़बड़ी
पाइपलाइन पर नई मिट्टी डालने की बजाय पुरानी टूटी-फूटी सड़कों के सीमेंट के बड़े-बड़े टुकड़े डाले जा रहे हैं। इससे सड़क के बैठने और आसपास के घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा बिना किसी मापदंड के बेस तैयार करके चैंबर बनाए जा रहे हैं। संबंधित वार्डों के पार्षदों को कार्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
मांग
पार्षद गगनदीप ने मांग की है कि तुरंत ड्राइंग को सार्वजनिक किया जाए। समिति गठन का आधार बताया जाए और घटिया निर्माण पर रोक लगाकर इसकी जांच करवाई जाए। अन्यथा मजबूरन जनहित में आंदोलन किया.

Back To Top