Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

ऐलनाबाद, 01 अगस्त (रमेश भार्गव) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने खंड के गांव पोहड़का क्षेत्र से एक युवक को 321 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव पोहड़का में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 321 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजाराम उर्फ राजेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी गांव पोहड़का, जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इन प्रतिबंधित नशीली गोलियों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

Back To Top