Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

विश्व कप के बाद एशियन गेम्स के लिए भी चुने गए संत नगर के राजेंद्र सिंह

ऐलनाबाद/रानियां,  (रमेश भार्गव)
विश्व कप-2026 के बाद अब 20वें एशियन गेम्स के लिए भी गांव संत नगर के होनहार मिडफील्डर राजेंद्र सिंह का भारतीय टीम में चयन हुआ है।
दोनों सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाकर राजेंद्र ने न केवल अपने करियर को नई ऊंचाई दी है, बल्कि संत नगर की गौरवशाली हॉकी परंपरा में भी एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
राजेंद्र के कोच हरविंदर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन और शीर्ष प्रदर्शन चार्ट के कारण ही राजेंद्र टीम इंडिया के पहले 11 खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि राजेंद्र एशियन गेम्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और देश, हरियाणा व संत नगर का नाम रोशन करेंगे।
संत नगर ने पहले भी भारतीय हॉकी को 1 दर्जन से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 3 ओलंपियन दिए हैं। राजेंद्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है।

बॉक्स: हॉकी नर्सरी का योगदान
संत नगर की हॉकी नर्सरी को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में सतगुरु उदय सिंह का योगदान अहम है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के खिलाड़ियों को स्टिक, किट, प्रशिक्षण और हरसंभव आर्थिक सहयोग दिया जाता है, ताकि प्रतिभा दब न सके। इसी संरक्षण का परिणाम है कि संत नगर आज देश की प्रमुख हॉकी नर्सरियों में शामिल है।

Back To Top