Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

ऐलनाबाद, 01अगस्त (रमेश भार्गव )जिले को नशामुक्त बनाने की मुहिम के तहत शनिवार को डिंग थाना परिसर में डीएसपी राजवीर सिंह ने थाना क्षेत्र के सरपंचों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार हुआ, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। डीएसपी राजवीर सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और समाज की साझेदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि यदि गांव में कहीं भी नशे का कारोबार होता नजर आए तो बिना किसी डर के इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में ग्रामीणों को अवेद्य-एप के बारे में भी जानकारी दी गई। साइबर सेल की टीम ने लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाया और इसके जरिए संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी व अन्य मामलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने सभी सरपंचों से गांवों के प्रवेश और निकासी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने, नशा पीड़ितों के पुनर्वास और अपराध रोकने में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सरपंचों से कहा कि यदि आपके आसपास या गांव में कोई व्यक्ति नशे कारोबार करता है,या किसी अन्य गतिविधियों में संलिप्त है तो उसकी सूचना बेझिझक पुलिस प्रशासन को दें सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाए । कार्यक्रम के अंत में सरपंचों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Back To Top