Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

आगजनी कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित व्यापारियों ने हाथ-पैर में बेड़ियाँ पहनकर किया प्रदर्शन


हनुमानगढ़, 23 अप्रैल।
 शहर के व्यापारिक संगठनों ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपने हाथों और पैरों में बेड़ियाँ पहनकर धरना दिया और डेढ़ माह पूर्व ग्रोवर इलेक्ट्रॉनिक्स पर हुई आगजनी की घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना है कि आगजनी जैसी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता निराशाजनक है। उनका आरोप है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद एक भी मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इससे व्यापारी वर्ग में भारी असंतोष है, और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रोवर इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक राजेन्द्र ग्रोवर ने बताया कि वह पिछले 35 से 40 वर्षों से आर्य समाज भवन, हनुमानगढ़ टाउन में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 मार्च 2025 की रात कुछ अज्ञात लोगों ने आर्य समाज भवन के पीछे की ओर बने रोशनदान से दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में करीब 8 से 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने 19 मार्च को हनुमानगढ़ टाउन थाने में प्रमोद सोनी, विरेन सोनी, बलवंत सिंह निडर और नरेंद्र कुमार सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें आगजनी, धमकी और अवैध कब्जे की साजिश जैसी गंभीर धाराएं शामिल थीं। जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर ने कहा कि आरोपित लगातार दुकानदारों पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें आर्य समाज भवन से बेदखल कर कब्जा करना चाहते हैं। व्यापारी संगठनों का यह भी कहना है कि पिछले आठ महीनों से लगातार प्रशासन व पुलिस से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे न केवल पीड़ित व्यापारी बल्कि आसपास के अन्य दुकानदार भी भय और तनाव के माहौल में काम करने को मजबूर हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि अगर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
व्यापारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, जिला पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top