Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

मानस नशा मुक्त जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, 356 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*

 

हनुमानगढ़, 21 अप्रैल। मानस अभियान के अंतर्गत इस माह जिला स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को भू-अभिलेख कार्यालय हॉल, हनुमानगढ़ में किया गया। यह प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें 6 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकते थे। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में संपन्न हुई।

6 से 12 वर्ष के पुरुष वर्ग में समरवीर विजेता और गौतम उपविजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में जपनीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और भव्या उपविजेता रहीं। 13 से 17 वर्ष के पुरुष वर्ग में प्रणव गिरधर विजेता और अभिनव उपविजेता बने, वहीं महिला वर्ग में यशस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रियलक्ष्मी दूसरे स्थान पर रहीं। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपक सेवटा विजेता और सुनील जिंदल उपविजेता घोषित किए गए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कलेक्टर श्री काना राम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जितेंद्र गोयल, भटनेर शतरंज विकास समिति अध्यक्ष श्री कुसमाक्षी सोखल, राज्य कर अधिकारी श्री नितिन चुघ, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह, सेवानिवृत्त निजी सचिव श्री बृजमोहन, सेवानिवृत्त स्टोर मुंशी श्री प्रेमसिंह, आयुर्वेदिक औषधालय गाहड़ू से डॉ. राजवीर सिंह और बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती अनुराधा सहारण सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुल 356 प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं परितोषिक की व्यवस्था भामाशाह श्री सज्जन दड़वेवाला एवं श्री राजेश बड़वेवाला (भादरा) द्वारा की गई। प्रतियोगिता में विशेष योग्यजन हैप्पी चौधरी को भाग लेने पर सम्मानित किया गया। साथ ही पन्नालाल (नाना) एवं ओजस (नातिन) की जोड़ी ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मानस अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

Back To Top