बाल गोपाल गरबा मंडल कोली समाज पांंचायत भवन में विराजमान मां दुर्गा की महाआरती एवं महाप्रसाद का भव्य आयोजन
108 दीपक प्रज्वलित कर मां दुर्गा की महाआरती की, विशेष चुनर ओढ़ाकर किया माता रानी का श्रृंगार
भीलवाड़ा। वीरांगना झलकारी बाई महिला मंडल, कोली समाज भीलवाड़ा की ओर से रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को पंचायत भवन, कोली मोहल्ला स्थित बाल गोपाल गरबा मंडल के गरबा महोत्सव में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा पर महाआरती एवं महाप्रसाद भोग कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा को विशेष चुनर ओढ़ाई गई तथा 108 दीपक प्रज्वलित कर भव्य महाआरती की गई। दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और भक्तिमय वातावरण से पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।
महाप्रसाद को महिला मंडल की सदस्याएं ढोल के साथ कालिका माता मंदिर से लेकर आईं। महाआरती के पश्चात पंचायत भवन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई महिला मंडल की मधु, संगीता, अंजना, अंतिमा, जानकी, पूजा, राजेश्वरी, दुर्गा, अजय, शालिनी, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगना झलकारी बाई महिला मंडल की ओर से बाल गोपाल गरबा मंडल के सदस्यों को केसरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला मंडल ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए गरबा मंडल के सदस्यों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण तथा सनातन धर्म की ध्वजा को और मजबूत करने के प्रयासों के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में महिला सहभागिता, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।













