Flash Story
बाल गोपाल गरबा मंडल कोली समाज पांंचायत भवन में विराजमान मां दुर्गा की महाआरती एवं महाप्रसाद का भव्य आयोजन
दुर्गा अष्टमी पर  विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति ने निकाला शक्ति पथ संचलन
बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ के निर्देश में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस की कार्यवाही।
हनुमानगढ़ में भूखंड के फर्जी पट्टे का मामला, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
रावण ने विभीषण को दरबार में लात मारकर लंका से निकाला, प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण
लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी ने फाटक गौशाला में की गौसेवा
रामलीला के दसवें दिन राम-हनुमान मिलन और बाली वध का हुआ प्रभावशाली मंचन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला
जंक्शन में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का अनावरण, जयकारों से गूंजा हाउसिंग बोर्ड मैदान

दुर्गा अष्टमी पर  विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति ने निकाला शक्ति पथ संचलन

-बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
हनुमानगढ़। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की ओर से शहर में शक्ति पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बहनों, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पथ संचलन के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। संचलन दुर्गा मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा तथा वापस दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लक्ष्मी स्वामी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि डॉ. ज्योति धींगरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सरोज बेनीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट हेमलता जोशी रहीं। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बत्तरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग मंत्री मोहन ग्रोवर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बत्तरा ने बताया कि शक्ति पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य शहर की महिलाओं और बेटियों को मां दुर्गा के समान साहसी, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बेटियां और बहनें समाज को सुरक्षा का कवच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हों और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्वयं को सक्षम बनाएं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। बेटियों को इस प्रकार प्रशिक्षित और जागरूक होना चाहिए कि वे किसी भी कठिन परिस्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठा सकें। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया।
डॉ. बत्तरा ने कहा कि संगठन की ओर से बढ़ते लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे विषयों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा महिलाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने मातृशक्ति से समाज में जागरूकता बढ़ाने और बेटियों को साहसी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पथ संचलन के दौरान महिलाओं और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मंत्री कृष्ण गेदर, जिला उपाध्यक्ष मोहन चगोई, बजरंग दल जिला संयोजक एडवोकेट सुनील चाहर, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका ज्योति शाक्य, संजेश पाल, राजू सोनी, रजनी भाटी, रवि, हनी, मनीष पारीक, मांगीलाल रुहील, अमित सिहाग, विजय शर्मा, प्रदीप, राहुल सिहाग, विजय जोशी, राजेश वर्मा, हर्षविंदर सिंह बराड़, भगवान सिंह, सतपाल और सोनू सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Back To Top