Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नवयुवक संस्था बहलोलनगर ने नवनिर्मित प्याऊ पर लगाई मीठे पानी की छबील

पीलीबंगा नवयुवक संस्था बहलोलनगर द्वारा 44 एसएसडब्ल्यू बस स्टैंड पर पूर्णिमा के अवसर पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। अध्यक्ष पालाराम इंदलिया ने बताया कि नवयुवक संस्था द्वारा जन सहयोग से नवनिर्मित प्याऊ व विश्राम स्थल पर छबील लगाई गई। इस अवसर पर संरक्षक मदनलाल मील, अध्यक्ष पालाराम इंदलिया, उपाध्यक्ष बृजलाल तेतरवाल, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सेन, सुरेन्द्र गोदारा, हरीश हैरी, मंत्री रोहिताश वर्मा, राजेंद्र गिल, योगेश शर्मा, महेंद्र नैण, रवि इंदलिया, भीमसेन झोरड़, डॉयरेक्टर घेरूराम गोदारा, भागीरथ कड़वा, रघुवीर शर्मा, रणधीरसिंह, जगदीश मूंड, रणजीत वजीतपुरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान बस यात्रियों व अन्य राहगीरों को दोपहर बाद तक ठंडा पानी पिलाया गया। संरक्षक मदनलाल मील ने जन सेवा के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बस स्टैंड पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है जिससे यात्रियों को तपती गर्मी में घड़े का ठंडा पानी मिलेगा। मील ने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अमूल्य सहयोग के लिए आभार जताया।

Back To Top