Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

कोहला गांव की श्री हरि कृष्ण गौशाला में भव्य मुख्य द्वार का उद्घाटन, मूढ़ परिवार ने स्व. पूर्ण राम जी की पुण्यतिथि पर किया निर्माण

हनुमानगढ़ टाउन के समीपवर्ती गांव कोहला स्थित श्री हरि कृष्ण गौशाला में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित मूढ़ परिवार द्वारा गौशाला के नवनिर्मित भव्य मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। यह निर्माण स्वर्गीय श्री पूर्ण राम जी मूढ की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में  त्रिलोकचंद मूढ़,उनके सुपुत्र आत्माराम मूढ़ एवं सुरेश कुमार मूढ़ द्वारा करवाया गया। गौशाला अध्यक्ष श्री ओम ज्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मूढ़ परिवार सदैव से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कहा, “कोहला की इस गौशाला में मुख्य द्वार का निर्माण मूढ़ परिवार के सहयोग से संभव हो सका है। इससे गौशाला की शोभा व व्यवस्था में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।”अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी चौधरी चेतन राम मूढ़ ने गौशाला के विकास के लिए तथा गांव के जरूरतमंद परिवारों को कृषि भूमि दान में दी थी। यह परिवार सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष रूप से गांव के गणमान्य नागरिक, गौशाला के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति द्वारा मूढ़ परिवार को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गौशाला के कोषाध्यक्ष श्री जसवंत, सचिन, मनीराम स्वामी, मनफूल उत्तम, चंदू राम मायल, मुंशीराम मुंढ, गोपी राम मूढ, ओम प्रकाश मुंढ, रामकुमार मधानिया, कृष्ण छिम्पा, रामेश्वर सहारन, राजू मेहरड़ा, मिठू राम पालनिया, सरपंच नेतराम कांटीवाल, रमेश शर्मा सहित गांव के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मूढ़ परिवार के सामाजिक योगदान की सराहना की एवं भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यों में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम का समापन गौ माता के पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
Back To Top