Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागृह की व्यवस्थाओं को जांचा

 

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ निर्देशन में श्रीमति सुनिता बेड़ा सज्जन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (लिंक अधिकारी) हनुमानगढ़ द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह का वातावरण स्वच्छ पाया गया।

                                                       

बंदीगण को मिलने वाले भोजन व्यवस्था व चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। कारागृह में निरूद्ध बंदीगण से संवाद वार्ता की गई एवं बंदीयों के समक्ष आने वाली समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने हेतु अधीक्षक, जिला कारागृह को निर्देशित किया गया। श्रीमति सुनिता बेड़ा सज्जन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ द्वारा जिला कारागृह में बंदियों को टोल-फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नं. 15100 एवं ऑनलाईन नालसा पोर्टल, निःशुल्क विधिक सहायता, धारा 436ए के तहत जमानत का लाभ प्राप्त करने आदि के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गयी।उक्त निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Back To Top