Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ शहर की बिजली व सिवरेज समस्याओं पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ के मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने बुधवार को जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर शहरवासियों की गंभीर बिजली और सिवरेज संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। तंवर ने बताया कि हनुमानगढ़ शहर में लंबे समय से बिजली कटौती, जर्जर तारों की समस्या और सिवरेज जाम जैसी समस्याएं आमजन का जीवन दूभर बना रही हैं।


प्रकाश तंवर की बात को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मौके पर ही संबंधित विभागों के मंत्रियों से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। राठौड़ ने आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में भाजपा पूरी तरह तत्पर है और जनता की सेवा ही संगठन की प्राथमिकता है।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ और मंडल अध्यक्ष तंवर के बीच संगठनात्मक मुद्दों पर भी विशेष चर्चा हुई। राठौड़ ने हनुमानगढ़ में हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘तिरंगा यात्रा’ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से संगठन की जड़ें मजबूत होती हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए 11 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विशेष जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।


मदन राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि “संकल्प से सिद्धि” की ओर आगे बढ़ना ही भाजपा की पहचान है।
प्रकाश तंवर ने भी प्रदेशाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि हनुमानगढ़ जिले में आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावों में भाजपा पूरी मजबूत स्तिथि में है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का बोर्ड बनाना तय है और पार्टी जिले में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Back To Top